उत्तराखंड प्रदेश के खेलो के महानायक श्री घनश्याम लाल साह का निधन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जनपद के मल्लीताल निवासी रिटायर्ड प्रौफेसर/ क्रीड़ाधिकारी कुमांऊ विश्वविद्यालय अब हमारे मध्य नहीं रहे।

हृदयाघात के कारण उन्हें दिल्ली के सेना चिकित्सालय में ले जाया गया, परंतु डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय सीनियर टेनिस खिलाड़ी व जिला टेनिस एशोसियेशन,नैनीताल के संरक्षक ने अपने खेल कैरियर में कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की, टेनिस के साथ-साथ साह सर फुटबाल, हाकी, चैस आदि के बेहतरीन खिलाड़ी रहे, उन्होंने कुमांऊ विश्वविद्यालय में क्रीड़ाधिकारी के पद पर रहते हुए खेल गतिविधियों के नये मापदंड निर्धारित किये।

इस हरफनमौला खिलाड़ी ने हाकी,

फुटबाल,क्रिकेट,टेनिस,चैस आदि खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बन नैनीताल व उत्तराखंड को समय समय पर सम्मानित होने का अवसर प्रदान दिया व साथ-साथ कई अनगिनत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, वर्तमान में वे नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी संस्था शारदा संघ के सचिव थे, इसके अतिरिक्त पूर्व में विभिन्न स्पोर्ट्स एशोसियेशनस् के पदाधिकारी भी रहे। आज दिनांक 20 फरवरी को नैनीताल के पाइंस स्वर्ग द्वार में अपराह्न में उन्हें अग्नि को समर्पित किया गया, मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र कर्नल भाष्कर साह द्वारा दी गई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजन,मित्र गण व प्रदेश व जिला टेनिस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने अपने स्टार खिलाड़ी की अतिंम यात्रा में भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा के नाम से शीघ्र एक टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement