भारी बारिश में सतर्क रहें: SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की आमजन से अपील

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिले के कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

🛑 SSP की आमजन से अपील:

अनावश्यक रूप से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा न करें, अत्यंत आवश्यक होने पर मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

नदी-नालों या तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें।

भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

🚓 पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और लगातार फील्ड में निगरानी बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

➡️ 112 (आपातकालीन सेवा)

➡️ नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम: 9411112979

🙏 नैनीताल पुलिस की अपील:

“आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। अफवाहों से बचें, और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement