पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, “ऑपरेशन रोमियो” में 91 गिरफ्तार, यातयात चैकिंग में 442 चालान, 32 वाहन सीज

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जनपद भर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है। “ऑपरेशन रोमियो” के तहत महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, होटल और ढाबों पर चेकिंग की और शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले 91 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इधर एसएसपी मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए हैं। सभी थाना/चौकी और यातायात प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत पुलिस ने 442 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की और 107,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 32 वाहन सीज किए, जिनमें 1 बस, 3 भारी वाहन, 7 टैक्सी, 2 रिक्शा और 19 मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके साथ ही 40 ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए गए। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, तीन सवारी और रेट्रो साइलेंसर जैसी कई गलतियों के लिए चालान किया।नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सार्वजनिक स्थानों पर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement