अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ABVP उत्तराखंड प्रांत का 25 वां प्रांत अधिवेशन हरिद्वार में आयोजित होगा क्या कुछ खास रहेगा उसमें देखिए हमारे खास रिपोर्ट में

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड प्रांत का 25वां प्रांत अधिवेशन हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में 8, 9 व 10 जनवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। जिसका एबीवीपी कुमाऊ संभाग कार्यालय में पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं और शिक्षक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।पूरे उत्तराखंड से लगभग 1000 छात्र-छात्राएं अधिवेशन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। सभी प्रतिनिधि 7 जनवरी को हरिद्वार पहुंचेंगे।

हरिद्वार को 12 वर्षों बाद इस अधिवेशन की मेजबानी का अवसर मिला है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन मन्त्री सन्तोष जुयाल ने कार्यकर्ताओं को इस अधिवेशन का महत्व बताया

जिसमें विभिन्न सत्र, अतिथियों व अधिकारियों भाषण, शोभायात्रा, प्रतिभा प्रदर्शन आदि प्रदर्शनी व पंच परिवर्तन, 2024 में समृद्ध उत्तराखंड व विकसित उत्तराखंड पर छात्र नेताओं का भाषण मुख्य केंद्र बनेगा।बैठक के बाद अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें जिला संगठन मंत्री संतोष जुयाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिप्रा बसेड़ा, MBPG महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रमोला, नगर मंत्री धीरज गड़कोटी, आर्यन बेलवाल, निश्चय, गौरव कांडपाल, निखिल सोनकर, मनीकेत, रिद्धि,विभूति, हिमानी गोस्वामी, प्रियंका, उमा, अभिषेक विवेक, मंयक, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement