हल्द्वानी में जमने लगा National Games का रंग, राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ी पहुंचने लगे हल्द्वानी 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है हल्द्वानी के रेलवे स्टेशन पहुंचे ट्रायथलॉन के 58 खिलाड़ी व कोच सहित टेक्निकल स्टाफ का छोलिया नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पारंपरिक स्वागत देख खिलाड़ी काफी उत्सुक नजर आए । इस दौरान प्राइस लोन के खिलाड़ियों और कोच ने बताया कि वह गोवा नेशनल गेम्स के बाद अब उत्तराखंड नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने आए हैं और उनकी काफी लंबे समय से तैयारी चल रही है ट्रायथलॉन गेम्स में साइकिलिंग रेसिंग और स्विमिंग प्रतियोगिताएं होनी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement