चकरपुर वन क्षेत्र में अचानक सामने आए आवारा जानवर से चंपावत के बाईक सवार युवक की मौत दुसरा घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

खटीमा (उधम सिंह नगर)- खटीमा से बनबसा लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में खटीमा में कार्यरत सहायक विशेष अभिसूचना अधिकारी एसआई मुकेश पाल के पुत्र की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुधवार की शाम को चकरपुर वन क्षेत्र में उस समय हुआ जब उनकी बाइक अचानक सामने आए एक आवारा पशु से टकरा गई जानकारी के अनुसार, पचपखरिया थाना बनबसा (जनपद चंपावत) निवासी तनिष्क पाल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र मुकेश पाल, अपने मित्र अभिषेक के साथ बाइक से खटीमा से अपने घर लौट रहा था। चकरपुर वन क्षेत्र में अचानक सामने आए एक आवारा जानवर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उन्हे खटीमा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तनिष्क पाल को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही घायल अभिषेक का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक युवक तनिष्क पाल के पिता मुकेश पाल खटीमा में सहायक विशेष अभिसूचना अधिकारी के पद पर तैनात हैं। तनिष्क पुणे में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही छुट्टियों में घर आया था। रक्षाबंधन के बाद उसे वापस पुणे लौटना था। बेटे की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। माता अनीता पाल और बहन पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement