पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन,अल्ट्रासाउंड में किशोरी निकली गर्भवती

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रपुर शहर निवासी किशोरी के पेट में अचानक से दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अल्ट्रासाउंड में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में प्राथमिक की दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है रुद्रपुर निवासी महिला के अनुसार उसकी 13 वर्षीय पुत्री को ट्रांजिट कैंप में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके मुताबिक किशोर ने उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बीते कुछ समय से उसकी बेटी के पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसके गर्भवती होने का पता चला। परिजनों ने जब बेटी पूछताछ की तो उसने किशोर के संबंध की बात बताई महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। किशोर से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement