हल्द्वानी: हरेला पर्व पर मिली हरियाली की नई सौगात, नगर आयुक्त के प्रयासों से तिकोनिया चौराहे पर बना शहर का पहला वर्टिकल गार्डन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: हरेला पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी ने शहर की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। तिकोनिया चौराहे पर हल्द्वानी का पहला नेचुरल वर्टिकल गार्डन स्थापित किया गया, जिसने शहर की हरियाली को एक नई पहचान दी है नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उनकी टीम के प्रयासों से यह संभव हो सका है,नगर निगम की इस अभिनव पहल को Ecolap संस्था के सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चौराहे की दीवारों पर लगाए गए ऑर्नामेंटल पौधों और बेलों ने पूरे क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित कर दिया है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और तापमान संतुलन में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

मुख्य विशेषताएं:

शहर में पहली बार हुआ नेचुरल वर्टिकल गार्डन प्लांटेशन

टिकोनिया चौराहा बना हल्द्वानी की हरित छवि का प्रतीक

Ecolap संस्था द्वारा डिजाइन और पौधरोपण का कार्य

दीवारों पर सजाई गईं ऑर्नामेंटल प्रजातियों की परतें

नगर निगम का यह प्रयास न केवल शहरवासियों के लिए सौंदर्य और प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह एक स्थायी पर्यावरणीय संदेश भी देता है – “हर दीवार बने हरियाली की मिसाल!”

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि वर्टिकल गार्डन जैसे नवाचार शहर को हरियाली की दिशा में आत्मनिर्भर बनाएंगे और नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि वे भी इस हरित पहल में सहभागी बनें — पेड़ लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और अपनी धरती को सुरक्षित बनाएं।

Advertisement