शर्मनाक घटना पर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, अभियुक्त को किया ग्रिफ्तार,, जनता से की एसएसपी ने अपील।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनिताल कल नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी दर्ज की है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है वर्तमान में मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस ना जुटा सके एसएसपी नैनीताल ने समस्त नैनिताल के नागरिकों से शांति बनाये रखने की अपील की“मैं समस्त नैनीताल वासियों एवं आगंतुकों से अपील करता हूँ कि कृपया शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।किसी भी ऐसी गतिविधि में भागीदारी न करें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।”नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement