हल्द्वानी : गौला नदी की धारा तेज होने के चलते नही हो सका चैनेलाइज का काम…

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौला पुल का पुस्ता आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते पुल से यातायात को अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया गया है आज सुबह एनएचआई और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गौला नदी के पानी को चैनेलाइज करने का काम शुरू किया गया था जिसके लिए तीन पोकलैंड मशीन नदी में उतारी गई लेकिन पानी का प्रवाह काफी तेज था जिसके चलते चैनेलाइज का काम नहीं हो सका और पोकलैंड मशीन को वापस भेजना पड़ा सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार लगातार एनएचआई और पीडब्ल्यूडी विभाग के संपर्क में है कल सुबह पानी कम होने के बाद दोबारा से पोकलैंड मशीन नदी में उतारी जाएगी ताकि पानी को चैनेलाइज किया जाए इसके बाद पुल के टूटे हुए पुस्ते की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके

Advertisement
Advertisement
Advertisement