बेंगलुरु घटना से लोगों में भारी आक्रोश, हल्द्वानी में उठी पुरुष आयोग बनाने की मांग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या से पूरे देश मे आक्रोश है तो वहीं आज हल्द्वानी में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए जाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन देते हुए एक सामाजिक लोगों ने कहा कि अब वह दौर आ गया है जब महिलाएं महिला कानून का गलत फायदा उठाकर पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है अतुल सुभाष जैसे होनहार इंजीनियर को देश ने खोया है जिसका सभी को बहुत बड़ा गम है। ऐसे में निर्दोष पुरुषों के लिए भी केंद्र सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया बेंगलुरु में इंजीनियर द्वारा की गई आत्महत्या के बाद अब बेहद आवश्यक हो गया है की पुरुष आयोग या पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement