कालाढूंगी के चकलुवा गांव में गन्ने के खेत में मिले गुलदार के तीन शावक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी ,कालाढूंगी

कालाढूंगी अंतर्गत गदगदीया रेंज के जंगल से सटे पूरनपुर चकलुवा गांव में गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने से वन विभाग में हडकंप मच गया। सूचना पर वन अधिकारी मय फोर्स के खेत में पहुंचकर शावकों की देखरेख व निगरानी के लिए वन विभाग द्धारा ट्रैप कैमरा लगाया गया है। पूरनपुर चकलुवा निवासी अमरीक सिंह के खेत में लेवर व स्थानीय महिलाएं गन्ना काट रहे थे। इस दौरान उन्हें गुलदार के नन्हें तीन शावक दिखे।लेवर व महिलाओं के शोर शराबे से शायद गुलदार मादा भाग गयी हो। गुलदार के शावक मिलने के खबर से उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड उमड पडी। सूचना पर वन क्षेत्रअधिकारी प्रदीप कुमार असगोला वनकर्मीयों के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मीयों ने ग्रामीणों खेते से दूर कर खेत में सुरक्षा घेरा बनाकर किसी को भी शावकों के पास नहीं जाने दिया। वनकर्मियों ने उनके निगरानी के लिए ट्रैप कैमरा लगाकर ग्रामीणों को उस जगह से दूर रहने की हिदायत दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement