हल्द्वानी: गौलापार में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्थित मानपुर पश्चिम गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पानी की टंकी का लैंटर खोलने के दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी जिनकी उम्र 55 वर्षीय,और उसके दो बेटे धर्मेंद्र 45, और खुशाल 35 वर्षीय शामिल हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बंद पड़ी पानी की टंकी में गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ। जैसे ही टंकी का लैंटर खोला गया, गैस की चपेट में आने से तीनों लोगों का दम घुट गया जिसके बाद तीनों को तत्त्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया,घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही एसडीएम मोनिका आर्य,तहसीलदार कुलदीप पांडेय, चोरगलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में बंद टंकी में बनी गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *