श्री बालाजी मंदिर रूपनगर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय भव्य आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रूपनगर, 8 अप्रैल 2025।

श्री बालाजी मंदिर समिति, रूपनगर द्वारा आगामी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। इस संबंध में आज मंदिर परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मंदिर व्यवस्थापक महंत पूरन चंद्र पाठक जी ने समस्त पत्रकारों को कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी महंत जी ने कहा कि “जिस प्रकार हम अपने परिवार में भाई-बहनों के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाते हैं, उसी प्रकार हमें कलयुग के देवता श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को भी पूर्ण भक्ति और श्रद्धा से मनाना चाहिए। संकट के समय भगवान हनुमान ही हमारी रक्षा करते हैं, इसलिए उन्हें संकट मोचन कहा गया है।”

कार्यक्रमों का विवरण:

10 अप्रैल

 

श्री बालाजी महाराज को भव्य श्रृंगार चोला अर्पित किया जाएगा।

11 अप्रैल (शुक्रवार), सायं 5:00 बजे

भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो श्री लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई श्री बालाजी मंदिर रूपनगर में संपन्न होगी।

शोभायात्रा का शुभारंभ ध्वज पूजन से किया जाएगा, जिसमें प्रमुख अतिथियों में मंदिर महंत श्री पूरन चंद्र पाठक, विधायक बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश, मेयर गजराज बिष्ट और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सम्मिलित होंगे।

शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

12 अप्रैल (शनिवार)

प्रातः 8:00 बजे से श्री सुंदरकांड पाठ

11:00 बजे महा आरती

12:00 से 3:00 बजे तक विशाल भंडारा

रात्रि 8:00 बजे से श्री बालाजी महाराज का विशाल दरबार, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे।

विशेष बात यह रहेगी कि इस दरबार में श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और माँ आदिशक्ति की अदृश्य दिव्य उपस्थिति भी अनुभव की जाएगी। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे सभी कार्यक्रमों में भावपूर्ण भक्ति के साथ भाग लें और श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

प्रेस वार्ता में श्री पूरन चंद्र पाठक, अतुल कुमार गुप्ता, खीमानंद बृजवासी और वारांश शर्मा सहित कई समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement