हल्द्वानी: नंदपुर में निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स गिरा, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, मौके परपुलिस और प्रशासन(वीडियो)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के नंदपुर इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन एक बहुमंजिला कॉम्पलेक्स अचानक धराशायी हो गया, जिसमें काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉम्पलेक्स के निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। हादसे के वक्त साइट पर कोई इंजीनियर या सुपरवाइजर मौजूद नहीं था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई।एसपी सिटी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा, “घटना की गहन जांच की जा रही है। निर्माण कार्य में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मलबे के नीचे और कोई व्यक्ति दबा न हो। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है, जबकि स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है

Advertisement
Advertisement
Advertisement