हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए। यह घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के निकट की बताई जा रही है, जहां निगम की एक दुकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान में पुरानी संरचना को हटाकर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था। निगम अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6 फीट के पुराने शटर को हटाकर उसकी जगह मुख्य मार्ग की ओर करीब 12 फीट का नया शटर लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान छत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायल मजदूरों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement