हल्द्वानी:शादी समारोह में हर्ष फायरिंग,गोली लगने से दो युवक घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी:लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में आयोजित विवाह समारोह के दौरान डीजे में डांस करते हुए हर्ष फायरिंग करने के दौरान चली गोली में दो युवक घायल हुए हैं.एक युवक के हाथ को चीरती हुई दूसरे की जांघ में गोली लगी है.घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिवाल्वर जप्त कर मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने बताया कि दीपक सती निवासी सुभाष नगर, बिंदुखत्ता और मनोज पांडे को शादी समारोह में गोली लगी है .स्थानीय लोग दोनों घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हर्ष फायरिंग के दौरान प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवाल्वर को जप्त कर लिया है.घायल दीपक सती ने पूछताछ में बताया विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था जहां उसके परिचित मनोज पांडे के हाथ में रिवॉल्वर थी. जहां फायरिंग के दौरान मनोज पांडे के हाथ में गोली लगी है जबकि दीपक के जांघ में गोली लगी है.पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि घटना में प्रयुक्त अस्लाह (.32 बोर रिवॉल्वर) विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू के नाम से पंजीकृत है. रिवाल्वर मनोज पांडे के हाथ में थी जहां गोली चलाई है पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के मामले में मनोज पांडे तथा विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई किया है दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 30 शस्त्र अधिनियम व धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया. अस्लाह पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु धारा 17 शास्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को प्रेषित की गई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement