(दुःखद) देहरादून में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने राह चलते चार मजदूरों को रौदा, सभी की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित वाहन ने चार मजदूरों को कुचल दिया, चारों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दून अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन बहुत तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर मजदूरों को रौदते हुए फरार हो गया, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement