भीमताल पुल के पास मलबा आने से काठगोदाम-रानीबाग-भीमताल मार्ग बाधित, वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भीमताल। काठगोदाम-रानीबाग-भीमताल मुख्य मार्ग पर भीमताल पुल के पास अचानक मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नैनीताल पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति से बचा जा सके। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचकर मार्ग को सुचारु करने के लिए मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं। फिलहाल मार्ग पूरी तरह बंद है और वैकल्पिक मार्गों की ओर यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement