उत्तराखंड:0001 वीआईपी नंबर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब तक का सबसे महंगा बिका:RTO संदीप सैनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

स्टेटस सिंबल लिए लोग पैसे का भी परवाह नहीं कर रहे हैं. लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लोग जमकर पैसे खर्च कर रहे हैं. मोबाइल नंबर हो या गाड़ी का नंबर लोगों में वीआईपी नंबर रखने का क्रेज बढ़ रहा है.अपने वाहन का पंजीयन नंबर वीआइपी लेना देहरादून वासियों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। वीआइपी नंबर की चाह में दूनवासी लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे यही वजह है कि देहरादून परिवहन विभाग की अनोखे नंबरों के लिए आनलाइन बोली में इस बार 0001 नंबर ने अब तक के समस्त रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यह नंबर 13 लाख 77 हजार रुपये में बिका। अप्रैल-2024 में एक कारोबारी ने यह नंबर आठ लाख 45 हजार रुपये में खरीदा था, जो अब तक इसकी सर्वाधिक कीमत थी। …लेकिन इस नंबर ने रविवार शाम को अपना ही रिकार्ड तोड़ डाला और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि इस बार (यूके07-एचसी) सीरीज कुल 25 नंबरों की आनलाइन बोली लगाई गई। आरटीओ सैनी ने बताया कि (यूके07-एचसी) सीरीज के लिए 0001 नंबर ने अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने कहा कि लोगों में फैंसी नंबर को लेकर लोगों में क्रेज देखा जा रहा है. जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं. इससे परिवहन विभाग के आय में भी इजाफा हो रहा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement