उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-आज इन जिलों में बारिश की संभावना, देखिए अपने जिले का हाल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में हल्की बारिश की संभावना है।वहीं, 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जबकि, तीन मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। तीन मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। जबकि, दो मार्च को मौसम साफ रहने का अनुमान है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2400 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement