उत्तराखंड: नये साल में यातायात को लेकर सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय। नए वर्ष के आगमन पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। मुख्यमंत्री ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमन और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement