उत्तराखंड: बिजली उपभोक्ताओं को मिली राहत, अगले महीने बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बिजली दरों में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट देने का ऐलान किया है। यह छूट फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दी जा रही है।यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के अनुसार, इस बार उपभोक्ताओं को कुल 112 करोड़ रुपये की राहत दी जाएगी, जो उनके आगामी बिजली बिलों में समायोजित की जाएगी। इससे पहले मई माह में भी उपभोक्ताओं को 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिली थी।बता दें कि यूपीसीएल हर माह बाजार से बिजली की खरीद करता है। अगर बिजली की खरीद दर नियामक आयोग की तय दरों से कम रहती है, तो एफपीपीसीए के तहत उपभोक्ताओं को उस अंतर की छूट दी जाती है। वहीं, ज्यादा दर पर खरीद होने पर उतनी राशि की वसूली की जाती है।इस छूट का सीधा लाभ आम जनता, व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह राहत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement