उत्तराखंड : शादी समारोह में शामिल होने गए पति-पत्नी की अंगीठी के धुएं से घुटा दम ,पति-पत्नी की मौत..

दीपक अधिकारी

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है जहां के पर्वतीय क्षेत्र टिहरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह घटना भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में 16 जनवरी की रात घटी, जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे।शादी के कार्यक्रम के बाद, वे अंगीठी पर खाना गर्म कर रहे थे और अधिक ठंड होने के कारण अंगीठी को लेकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद, अंगीठी के धुएं से गैस बन गई, जिसके कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि सुबह जब उनके बेटे ने दरवाजे से आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ने पर दोनों मृत अवस्था में मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement