उत्तराखंड: आबादी बीच सड़क पर मदमस्त हाथियों का पहुचां झुंड, दहशत में आए लोग- वीडियो देखो जाएंगे हैरान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का सड़को आना अब आम बात सी हो गई है स्थानीय निवासी अपनी नियति का हिस्सा मान रहने को मजबुर है , उनको संतोष सिर्फ इतना भर है कि जंगली जानवर हिंसक नहीं हो रहे है हरिद्वार से सटे जगजीत पुर में आज हाथियों का पूरा काफिला ही आ गया इस काफिले में एक नहीं दो नहीं पूरे पांच हाथी थे, एक के बाद एक हाथी आते गए हरिद्वार लक्सर मार्ग पर लोगो की धड़कने बढ़ती वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है इस हाथियों के काफिले से दूरी बना कर रखना ही उचित समझा न कोई शोर शराबा किया ना ही उनका पीछा किया बस चुप चाप हाथियों के द्वारा तय मार्ग पर जाने का इंतजार करते रहना ही उचित समझा अभी दो दिन पूर्व एक हाथी ने कार के साथ बहुत जोर आजमाइश कि थी इस घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया था वन विभाग लाख कोशिशों के बाद भी हाथियों की आवाजाही वाले मार्ग को बदल नहीं पाया है बस इतना कह कर अपना बचाव कर लेता है कि हाथी जंगल से निकल कर खेतों की ओर जा रहे है वहां उनको उनकी पसंद की खाने की वस्तुए मिल जाती है स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से आवासीय क्षेत्र में हाथियों के आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जगजीतपुर और आसपास का इलाका आबादी वाला है। यहां कई पब्लिक स्कूल संचालित हैं और घनी आबादी वाली कॉलोनियां भी बसी हुई हैं। ऐसे में हाथियों की खुलेआम आवाजाही कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है

Advertisement
Advertisement
Advertisement