दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर देश के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री दिग्गजों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 4 और 5 अक्टूबर 2026 को गौलापार इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘आकाशयान स्पर्धा’ (नेशनल रॉकेट्री चैंपियनशिप-2026) का भव्य आयोजन किया जाएगा। ‘वर्ल्ड स्पेस वीक’ के उपलक्ष्य में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के प्रमुख आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों और स्कूलों की टीमें अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन (5 अक्टूबर) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और देश भर से आए युवा वैज्ञानिकों व इनोवेटर्स से सीधे संवाद करेंगे।
इसरो-वेरिफाइड ट्यूटर ‘एस्ट्रोवर्स’ का आयोजन, यू-कॉस्ट का सहयोग
इस राष्ट्रीय आयोजन की कमान इसरो-वेरिफाइड स्पेस ट्यूटर ‘एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस’ के हाथों में है। यू-कॉस्ट (उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) इसमें इंस्टीट्यूशनल पार्टनर की भूमिका निभा रहा है, जबकि नगर निगम हल्द्वानी भी सहयोगी के रूप में जुड़ा है। एस्ट्रोवर्स के फाउंडर अजय रावत और को-फाउंडर शुभम कुमार ने बताया कि इस आयोजन में इसरो के वैज्ञानिकों और शीर्ष संस्थानों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी रहेगी।
मुख्य आकर्षण: 35 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाएगा HAB बैलून
प्रतियोगिता का सबसे बड़ा वैज्ञानिक आकर्षण ‘हाई-एल्टीट्यूड बैलून (HAB) मिशन’ होगा। इसके तहत 35 किलोमीटर की ऊंचाई तक वैज्ञानिक पेलोड भेजकर ऊपरी वायुमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा एकत्र किया जाएगा। इससे पहले एस्ट्रोवर्स हल्द्वानी से 7 से 10 किलोमीटर तक का HAB मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है।
विभिन्न कैटेगरी और कैश प्राइज
प्रतियोगिता को स्कूल और कॉलेज दो मुख्य वर्गों में बांटा गया है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के तहत नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:
कॉलेज वर्ग (रॉकेट्री व स्पेस टेक्नोलॉजी):
रीयूजेबल रॉकेट्री: ₹1,80,000 तक का कैश प्राइज
मल्टी-स्टेज रॉकेट्री: ₹1,00,000 तक का कैश प्राइज
सॉलिड फ्यूल रॉकेट्री: ₹60,000 तक का कैश प्राइज
रॉकेट सिमुलेशन: ₹35,000 तक का कैश प्राइज
स्कूल वर्ग (रॉकेट्री व क्रिएटिव साइंस):
स्कूल वर्ग (रॉकेट्री व क्रिएटिव साइंस):
एयर रॉकेट्री: ₹30,000 तक
पैराशूट रॉकेट्री: ₹30,000 तक
हाइड्रो रॉकेट्री: ₹20,000 तक
एक्सटेम्पोर (आशुभाषण): ₹12,000 तक
स्पेस आर्ट: ₹10,000 तक
हल्द्वानी को मिलेगी नई राष्ट्रीय पहचान
इस राष्ट्रीय स्पर्धा के जरिए हल्द्वानी की पहचान केवल एक शैक्षणिक और पर्यटन शहर के रूप में ही नहीं, बल्कि देश के स्पेस एजुकेशन और वैज्ञानिक इनोवेशन के उभरते केंद्र के रूप में भी स्थापित होगी। यह आयोजन राज्य के विद्यार्थियों को देश भर के शीर्ष प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।





