उत्तराखंडः पत्नी ने पति को की वीडियो कॉल, बोली बच्चों का ख्याल रखना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

खबर पंतनगर क्षेत्र से है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने पति को वीडियो कॉल किया और फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जानकारी के अनुसार लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहा नगला निवासी आनंद मौर्य हाल ही में टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर लगा था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। ऐसे में बेरोजगारी के चलते उसके घर में झगड़ा होता था। रविवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर पत्नी अनीता उम्र 25 वर्ष ने वीडियो कॉल आया। इस दौरान अनीता ने कहा कि बच्चों का ख्याल रखना और उसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखकर सन्न रह गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना भेजी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement