उत्तराखंड: मैदान में लगेगा घाम, इन पहाड़ी जिलों में आज बरसेगी बारिश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में को बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेशभर में चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement