उत्तराखंड: यमुनोत्री क्षेत्र फिर जलमग्न, स्याना चट्टी में मोटर पुल के ऊपर से बह रहा पानी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। नदी में आए मलबे से जलस्तर और ऊपर जाने के कारण मोटर पुल पर पानी बहने लगा है। पूरा कस्बा एक बार फिर जलमग्न हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला और स्थानीय स्कूल परिसर भी पानी से भर गए हैं। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी रवाना हो गए हैं।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्याना चट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारदचट्टी सहित कई स्थानों पर बाधित है। वहीं गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास बंद हो गया है। प्रशासन और विभागीय टीमें मार्गों को सुचारु करने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement