दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में महिला के साथ गाली-गलौज, अभद्रता करने और जान से मारने धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे पीड़िता के घर पर एक डिलीवरी बॉय पता पूछने आया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी सलीक अली पुत्र आफ़ताब हुसैन बिना कारण महिला से गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर महिला को मारने दौड़ा यही नहीं महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।आरोप है कि युवक द्वारा पूर्व में भी कई बार महिला और उसकी बेटी के साथ इस तरह की अभद्रता और छेड़खानी की हरकतें की जा चुकी हैं।
आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह सरेआम धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ *कोतवाली हल्द्वानी* पर *Fir no- 238/2026 u/s 79/351(3)/352BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को धारा 172 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
*एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-*
नैनीताल पुलिस की जनता से अपील है कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले। महिलाओं की सुरक्षा और समाज में शांति भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।








