उत्तराखंड में आज से बदलेगा इन जिलों में मौसम बारिश और बर्फबारी की संभावना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बाद शनिवार से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है.मौसम विज्ञान अनुसार प्रदेश में 18 जनवरी से एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है वहीं 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी की संभावना है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 जनवरी तक प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले सहित विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी. इसके अलावा उधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.उत्तराखंड राज्य में 22 और 23 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement