सिपाही ने थप्पड़ मारा तो युवक ने की खुदकुशी, स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी घेरा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान कोटा बाग पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया. घटना देर शाम की बताई जा रही है घटना कर बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश से इसके बाद शनिवार को कोटा बाग पुलिस चौकी का खराब किया है उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे. सूचना के बाद स्थानीय विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंचे हैं जहां से वार्ता कर रहे हैं. परिवार वालों के मुताबिक कमल नगरकोटी कोटा बाग में बाइक से जा रहा था इस दौरान पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे जहां पुलिस और कमल में मामूली विवाद हो गया जिसके बाद एक पुलिस वाले ने थप्पड़ मार दिया जिससे आहत होकर जहरीला पदार्थ खाकर देर रात आत्महत्या कर लिया. परिवार वाले कमल को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल ले जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी होगा इसका खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement