हल्द्वानी : मेयर और नगर आयुक्त के प्रयासों से लिगेसी वेस्ट प्लांट का संचालन शुरू

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक, ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के पहाड़ से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम द्वारा लिगेसी वेस्ट प्लांट का संचालन मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के प्रयासों विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया। इस परियोजना का शुभारंभ नगर निगम महापौर गजराज सिंह बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया। महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि यह प्लांट पुराने जमा कचरे के निस्तारण में बड़ी भूमिका निभाएगा और आने वाले कूड़े के ढेर को साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम और एनटीपीसी के बीच हुए एमओयू के तहत भविष्य में यहां प्लांट भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम लगातार कार्य कर रहा है और इस दिशा में यह बड़ी पहल है, और अब हल्द्वानी शहर जल्दी स्वच्छ और सुंदर दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *