माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की प्रेरणा से हरेला पर्व पर जज फार्म में मोरिंगा पौधों का वितरण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण संरक्षण एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से मिली प्रेरणा के क्रम में हरेला पर्व के पावन अवसर पर जज फार्म में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता श्री मनोज पाठक के नेतृत्व में बहुउपयोगी मोरिंगा (सहजन) के पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य संवर्धन तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के प्रति जनजागरण करना रहा इस अवसर पर श्री मनोज पाठक ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा और जिम्मेदारी का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है और आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए उन्होंने कहा कि मोरिंगा (सहजन) अपने औषधीय, पोषणयुक्त एवं पर्यावरणीय गुणों के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण वृक्ष है। यदि प्रत्येक परिवार एक मोरिंगा का पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक सार्थक योगदान होगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मोरिंगा के पौधे वितरित किए गए तथा उनसे अपने घरों, खेतों, आँगनों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक मोरिंगा के पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया इस अवसर पर भरतदास जी, विशम्बर कांडपाल जी, बहन सोनिया जी, आनंद सिंह बिष्ट जी, भगत सिंह बिष्ट जी एवं कला बिष्ट जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।