दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और विभिन्न योगासन प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे नन्हे योग साधकों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की साधना नहीं है, बल्कि यह मन, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का माध्यम है। योग हमें अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हमारे नौनिहालों में योग के प्रति बढ़ता उत्साह स्वस्थ और संस्कारवान समाज की मजबूत नींव है उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सीखने की भावना है। उन्होंने बच्चों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
*हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प*
कार्यक्रम के दौरान मनोज पाठक द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को हिमालय को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति, आस्था और जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हिमालय और उसके पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। योग के साथ यदि हम प्रकृति के प्रति भी संवेदनशील बनें, तो स्वस्थ व्यक्ति के साथ-साथ स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं कार्यक्रम में भाष्कर ओली जी, प्रकाश पांडे जी, नवीन सिंह बोरा जी, ज्योति चुफाल जी, हीना चुफाल जी, स्वीटी अधिकारी जी सहित अनेक गणमान्यजन, योग प्रशिक्षक, आयोजक, प्रतिभागी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।मनोज पाठक ने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों, योग प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के प्रति प्रेरित करते हैं।उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी नन्हे योग साधकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और अपने परिवार, क्षेत्र एवं उत्तराखंड का नाम रोशन करें।


