दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने जानकारी दी कि विधायक बंशीधर भगत के अथक प्रयासों से पनचक्की–चोफुला–कटघरिया तक नहर कवरिंग कार्य पर सड़क निर्माण हेतु सरकार द्वारा ₹11.14 करोड़ की आज स्वीकृति प्रदान कर दी गई है इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद अब पनचक्की से चम्बलपुल एवं चोफुला से कटघरिया तक नहर के ऊपर सड़क निर्माण किया जाएगा। विकास भगत ने बताया कि इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी विकास भगत ने कहा की यह स्वीकृति क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी विकास भगत ने बताया की इस परियोजना से हल्द्वानी में जाम की समस्या में कमी आएगी।शहरवासियों को नैनीताल जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।स्थानीय आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा एवं क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी शासनादेश जारी होने पर बिठोरिया मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, लामाचौड मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, कमल नयन जोशी, प्रधान दिनेश जोशी, अक्षय सुयाल, मनीष आर्य, पार्षद ममता जोशी, पार्षद मनोज भट्ट, पार्षद नवीन जोशी, प्रकाश पटवाल, प्रधान गणेश शाह, प्रमोद तौलिया, दीपक सनवाल, योगेश तिवारी, गणेश जोशी, भुवन पंत, कमल किशन पाण्डेय, हरीश गरवाल, महेश भारती, नरेश खुलबे, दयाल पाण्डेय, विक्रम गौड़, के.सी. त्रिपाठी, प्रताप गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया।



