दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में एसआईआर को लेकर सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान बैठक में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई बताया जा रहा है कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गया हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख समेत कई भाजपा नेता बैठक हॉल के बाहर धरने पर बैठ गए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे एसआईआर को लेकर पहले से ही जिले में सियासी माहौल गरम है। अब बैठक के दौरान हुए इस हंगामे ने राजनीतिक टकराव को और बढ़ा दिया है।







