एमबीपीजी में लगीं सेनेटरी पेड वेंडिंग मशीन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज गौरव सम्मल पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष द्वारा एम बी पी जी महाविद्यालय में छात्राओं की सहूलियत को देखते हुए माननीय कैबिनेट मिनिस्टर श्रीमती रेखा आर्या जी के सहयोग द्वारा 5 सेनेटरी मशीन वा 3 डीसपैच मशीने एम बी पी जी महाविद्यालय हल्द्वानी में लगायी गयी! गौरव सम्मल द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का पूरे विद्यालय की छात्राओं की ओर से आभार व्यक्त किया गया! कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह बनकोटि जी ने भी माननीय कैबिनेट मिनिस्टर का आभार व्यक्त किया, और कहा कि माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमति रेखा आर्या जी महिलाओं के हित मे जो उनके विभाग द्वारा कार्य किए जा सकते है वो प्राथमिकता के साथ पूर्ण करती है! उनकी महिलाओं के हितों के प्रति सजगता ही उनको प्रदेश की आइरन लेडी बनाता है!

Advertisement
Advertisement
Advertisement