अचानक रात में यूपी पहुंच गई उत्तराखंड पुलिस की भारी भरकम टीम मच गया हड़कंप देखिए (वीडियो)

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जिला ऊधम सिंह नगर पुलिस के कप्तान मणिकांत मिश्रा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में आ रही नशे की सामग्री की जड़ पर अब ऊधम सिंह नगर पुलिस वार कर रही है। देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त किए जाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ आज योजनावद्ध तरीके से यूपी के जिला बरेली के अगरास एवं फतेहगंज पश्चिमी तथा आस-पास के अन्य स्थानों में दबिश दी गई जिसमें खास बात यह रही कि पूरी सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं किया गया। ड्रग्स की राजधानी माने जाने वाला फतेहगंज पश्चिमी, पश्चिम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों के लिए बहुत बड़ा सिर दर्द और चुनौती बना हुआ है। यहां पर पनप रहे ड्रग्स माफिया के काले कारोबार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और आस-पास के राज्यों बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। जहां एक और ड्रग्स के अवैध कारोबार से अनेकों युवा नशे की जद में आ गए हैं। वहीं पर ड्रग्स माफिया जरायम की दुनिया में नित्य प्रति ताकतवर बनते जा रहे हैं।

यह देखिए वीडियो..

बताते चलें कि बीते कुछ ही महीने पहले जिला उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा ड्रग्स से जुड़े माफियाओ को गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर में गोली लगने के बाद स्मैक के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही साथ पेडलर्स या छोटे-मोटे कंज्यूमर्स को भी सलाखों के पीछे पहुंचा गया है। यदि आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो बीते कुछ ही महीने में ड्रग्स के अवैध धंधे पर एक तल्ख और तीखा प्रहार किया है।एसएसपी मिश्रा ने नशे की जद में आए पीड़ित परिवारों के मर्म को हृदय की गहराई से समझ कर चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए जब ड्रग्स के अवैध धंधे के दुष्प्रभाव पर गहनता से विचार किया गया, तो एक बात स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आई कि जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में अधिकांश ऐसे आपराधिक तत्व ड्रग्स के सप्लायर हैं । जिनके विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई किया जाना बहुत आवश्यक है इस पर गोपनीय तरीके से कई ऐसे कुख्यात पेडलर्स और माफिया को ट्रेस करवाया गया और उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए रात में जनपद की पुलिस को एकाएक एकत्र किया गया। 300 की संख्या बल में एकत्र पुलिस बल, जिनका नेतृत्व स्वयं एसएसपी मिश्रा ने किया गया एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर के अलावा कई अधिकारी और 300 की संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को साथ लेकर चिन्हित स्थानों पर रात के समय में एकाएक चिन्हित स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। जैसे ही जनपद उधम सिंह नगर का पुलिस बल अचानक रात के समय फतेहगंज पश्चिमी और अगरास क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में खलबली मच गई पुलिस टीमों द्वारा पूछताछ के लिए करीब 25 लोगों हिरासत में लिया गया है। जिनकी विधिक कार्रवाई पृथक से अमल में लाई जा रही है। पूछताछ में अन्य नशा तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली हैं, जिन पर शीघ्र अति शीघ्र ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा आमजन मानस को भी संदेश दिया है कि ड्रग्स के अवैध धंधे से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी सूचना हो तो आप पुलिस को इस संबंध में सूचित कर सकते हैं। उक्त संबंध में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी और आपकी सूचना को गोपनीयता के साथ भी रखा जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement