उत्तराखंड:हद हो गई: दो बच्चों का पिता किशोरी को बहलाफुसला लेकर हुआ फरार…. जाने फिर क्या हुआ

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से एक नाबालिग को बहलाकर खटीमा लाए आरोपी युवक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक, जुबेद, जो सीतापुर में एक प्लंबर के रूप में काम करता था, ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे खटीमा ले आया था। यह युवक दो बच्चों का पिता है।करीब 20 दिन पहले, सीतापुर के रामपुर कला थाने में नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए, सोमवार को रामपुर कला थाने के दरोगा ओमप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल सीमा खटीमा पहुंचे।आरोपी युवक को घर पर न पाकर, पुलिस ने झनकईया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने जानकारी दी कि नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement