हल्द्वानी :(बड़ी खबर) TP नगर और मुखानी की चोरियों का खुलासा, मनीष निकला शातिर चोर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर के टी०पी० नगर और मुखानी में घटित चोरियों का खुलासा, घटनाओं में संलिप्त शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किये गये लाखों के जेवरात और 02 स्कूटी भी बरामदसंक्षिप्त विवरणः- दिनांक 18.03.2025 को वादी श्री चन्दन सिंह गुसाई निवास बालाजी विहार जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी की तहरीर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना तथा 2.75 लाख नगदी चोरी करने के आधार पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न० 88/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु ‘श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल’ के निर्देशन द्वारा ‘श्री प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी’ के पर्यवेक्षण में ‘श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त गतित टीमों द्वारासीसीटीवी खंगालकर तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना में संलिप्त शातिर चोर को दिनांक 19.03.2025 को जीतपुर नेगी जंगल के अन्दर से मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए।पूछताछ- अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से 02 स्कूटी चोरी की गयी है जिन्हें उसने स्टील फैक्ट्री कमलुवागांजा रोड खण्डहर में छिपायी है। उक्त संबंध में थाना मुखानी से सम्पर्क किया गया तो ‘श्री विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी’ द्वारा बताया गया कि थाना मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी चोरी हुई है जिनके संबंध में ‘थाना मुखानी’ पर ‘एफआईआर न० 74/25 व 75/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है। थाना मुखानी से उ०नि० अवनीश मौर्य, उ०नि० विरेन्द्र चन्द, कानि० रविन्द्र खाती द्वारा थाना कोतवाली आकर अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से 02 स्कूटी जो दिनांक 19.01.2025 व 11.03.2025 को चोरी करने तथा उन्हें स्टील फैक्ट्रीकमलुवागांजा रोड खण्डहर में छिपाये जाने का अपराध स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर थाना मुखानी क्षेत्र से उक्त एफआईआर न० 74/25 व 75/25 धारा 303 (2) बीएनएस से संबंधित 02 स्कूटी 1-एक्टिवा होण्डा स्कूटी UK04AG-1899 व 2 नीले रंग की होण्डा एक्टिवा चेचिस न० ME4JF913BMW275993 चोरी की बरामद हुई है। अभियुक्त को मा॰न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का नामः- मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी प्रगतीशील कालोनी भगवानपुर तल्ला मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी’

1-एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी पीलीधातु एफआईआर न० 88/2025 धारा 305 (ए)/317(2)/331(4) बीएनएस कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल

2-एक्टिवा होण्डा स्कूटी UK04AG-1899 व संबंधित एफआईआर न० 74/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस चालानी थाना मुखानी

3- नीले रंग की होण्डा एक्टिवा चेचिस न० ME4JF913BMW275993 एफआईआर न० 75/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस चालानी थाना मुखानी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement