हल्द्वानीः प्राचीन श्री शिव सेवा समिति ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

प्राचीन श्री शिव सेवा समिति द्वारा आज हट गार्डन में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति से जुड़े नवनिर्वाचित एवं राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने वाले व्यक्तियों का फूल-मालाओं और मोमेंटो देकर जोरदार स्वागत किया गया।इस सम्मान समारोह में शहर के प्रथम नागरिक गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष मधुकर, एवं क्षेत्रीय पार्षद हरेंद्र बिष्ट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र गुप्ता और अमित अश्विनी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन हरिमोहन अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि यह समिति के लिए गर्व की बात है कि इससे जुड़े कई पदाधिकारी मइस अवसर पर समिति के संरक्षक प्रदीप बिष्ट, सुभाष मोंगा, चौधरी समर पाल, रूपेंद्र नगर, नंदकिशोर जायसवाल, मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू, सुशील गुप्ता, विवेक शर्मा, दिनेश अग्रवाल, प्रदीप कक्कड़, अजय गुम्बर, पंकज गुंबर, शिव कपूर, पद्म पाल, पुरन सागर, रामरूप गुप्ता, एवं दीपांशु शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए और सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सभी ने एकजुटता और सेवा भाव को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement