उत्तराखंड:भीषण सड़क हादसा, थार वाहन 300 मीटर गहरी नदी में गिरा, मंदिर जा रहे पांच लोग लापता,एक महिला का रेस्क्यू-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है हादसा देवप्रयाग से सामने आया है जहां एक थार गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी है बताया जा रहा कि हादसे में पांच लोग लापता है जबकि एक महिला का रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है की रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में गिर गई स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैंपुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी मैं कुछ लोग फंसे हुए हैं निकालने का प्रयास किया जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement