कोतवाली के पास मंदिर में चोरी, नशेड़ी चोर ने मूर्तियां उड़ाईं, पुलिस ने कुछ घंटों में किया गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब वे पुलिस चौकी के आसपास भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे। कोतवाली परिसर के ठीक पास स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बीती मंगलवार की रात चोरी की वारदात सामने आई, जिसमें एक शातिर चोर मंदिर की मूर्तियां और पूजा का सामान लेकर फरार हो गया। सुबह लगभग छह बजे जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी सामने आई। चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया और बीती रात ही चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से सभी चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और उसने अपनी लत पूरी करने के लिए मंदिर को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement