अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण महासभा का मोर्चा, फिल्म ‘फुले’ पर रोक की मांग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन हल्द्वानी स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय से जारी किया गया है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अनुराग कश्यप ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फुले’ के प्रमोशन के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। महासभा का कहना है कि यह बयान सांप्रदायिक सौहार्द्र को ठेस पहुंचाने वाले और समाज को बांटने की नीयत से दिए गए हैं।केंद्र से की ये मांगें पंडित विशाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि अनुराग कश्यप के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और फिल्म ‘फुले’ की रिलीज़ पर रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देशित किया जाए कि समाज को बांटने वाले बयानों पर सख्त निगरानी रखी जाए।ब्राह्मण महासभा का कहना है कि देश की संस्कृति, शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों को समर्पित ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी जाति विशेष के खिलाफ बयान देने से पहले दस बार सोचे इसके लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए जाएं।सोशल मीडिया पर मचा बवाल फिलहाल इस ज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हैं। फिल्म और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस भी छिड़ गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement