हल्द्वानी: खाना बनाने गई किशोरी को सांप ने डसा, मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी न्यूज। रसोई में खाना बनाने के लिए गई किशोरी को वहां पहले से मौजूद सांप ने डस लिया। किशोरी को फौरन ही उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक हल्दूपोखरा निवासी भगवान सिंह यहां परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं परिवार में उनकी 16 साल की बेटी राधा भी है। बताया जाता है कि शनिवार को रोज की तरह राधा खाना बनाने के लिए रसोई में पहुंची। उसके अंदर घुसते ही एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। वह चीखती और दर्द से कराहती हुई रसोई के बाहर दौड़ी। पूछने पर पिता को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है।जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन शनिवार को ही राधा की मौत हो गई। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि छात्रा के पैर में सांप के डसने के जैसे निशान मिले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement