चाय पर चर्चा” में गूंजा जनसहभागिता का स्वर, “कल का कालाढूंगी कैसा हो” विषय पर हुआ व्यापक मंथन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक अंतर्गत छड़ैयल स्थित अंबिका विहार में भाजपा नेता मनोज पाठक द्वारा आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम का मुख्य विषय “कल का कालाढूंगी कैसा हो” रहा। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, सड़क, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि कालाढूंगी के विकास की दिशा जनता के सुझावों और सहभागिता से ही निर्धारित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर कालाढूंगी की विकास रूपरेखा तैयार की जा रही है कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सभी सुझावों के आधार पर “कल के कालाढूंगी” की एक व्यापक विकास रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी, जिसे जनसहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा मनोज पाठक ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान केवल संवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा कार्यक्रम में दिनेश पाठक, प्रेमा तिवारी, देवकी मेहरा, भावना पाठक, दीपा मठपाल, दीपा बिष्ट, हेमा तिवारी, भुवन सिंह, भैरवदत्त तिवारी, विनीता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement