हल्द्वानी: पूर्व पार्षद राधा आर्या और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार को अम्बेडकर युवा समिति ने किया सम्मानित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: राजेंद्र नगर राजपुरा की पूर्व पार्षद राधा आर्या और उनके पति सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ‘पिन्नू’ को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अम्बेडकर युवा समिति हल्द्वानी के सदस्यों ने उनके राजपुरा निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनके पति विनोद कुमार ‘पिन्नू’ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर राधा आर्या और विनोद कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से समिति का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “आज मेरे निवास पर अम्बेडकर युवा समिति हल्द्वानी के सदस्यों ने हमारे द्वारा अम्बेडकर जयंती समारोह में किए गए कार्यों के लिए हमें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस प्यार और सम्मान के लिए हम समिति का दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि आपका प्यार और आशीर्वाद सदैव बना रहेगा।” अम्बेडकर युवा समिति द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल उनके सामाजिक कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज सेवा में लगे लोगों के लिए एक प्रेरणा भी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement