हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- रामपुर रोड पर रोडवेज बस ने स्कूटी युवतियों को रौंदा, एक युवती की मौत दूसरी घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देर शाम ई रिक्शा हादसे के बाद फिर सुबह सुबह रामपुर रोड पर सड़क हादसा हो गया। रविवार सुबह बिहार पेट्रोल पंप के समीप रोडवेज बस और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। रविवार सुबह 9:45 बजे 112 पर सूचना मिली कि बिहार पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस संख्या UK 07 PA 5115 और स्कूटी संख्या UK 04T 3323 के बीच भिड़ंत हो गई है। स्कूटी सवार भावना जोशी निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह निवासी देवलचौड़खाम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement