उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 नए उपशिक्षा अधिकारियों को मिली तैनाती, 24 के तबादले

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने जारी किए आदेश, प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नए अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग ने 26 नव नियुक्त उपशिक्षा अधिकारियों (डीबीईओ) को विभिन्न विकासखंडों में तैनाती दे दी है। इसके साथ ही वर्तमान में अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात 24 उपशिक्षा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने आदेश जारी कर दिए हैं जारी आदेश के अनुसार नव नियुक्त उपशिक्षा अधिकारी वर्तमान में सीमैट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार चेतना रावत को देवाल, भीम सिंह को धारचूला, विवेक पांडे को गंगोलीहाट, निधि को गरुड़, अभिषेक त्रिपाठी को भटवाड़ी, अजय कुमार सिंह को भैसियाछाना, गौरव मैठाणी को नैनीडांडा, विक्रांत सिंह को मोरी, दीपिका परिहार को भिलंगना, दीपाली बड़थ्वालिया को बाराकोट, नैन्सी कर्णवाल को कोट, त्रिभुवन सिंह जैम्याल को धौलादेवी, नीरू सैनी को थराली और अंकुश सिंह बिष्ट को पोखरी में तैनाती दी गई है।इसी तरह शबनम को रिखणीखाल, स्वाति देवी को ताकुला, अवधेश कुमार को स्याल्दे, रचना सिंह को पाटी, हरिओम सिंह को कपकोट, विजय सिंह बिष्ट को धारी, प्रदीप प्रसाद को बेतालघाट, रुचि को चकराता, तेजस्विता आर्य को जखोली, तनीषा पांडे को पौखड़ा, आलोक भट्ट को चिन्यालीसौड़ और किशन आनंद को चंपावत में उपशिक्षा अधिकारी बनाया गया है।नए अधिकारियों की तैनाती के साथ ही शिक्षा विभाग ने विभिन्न विकासखंडों में पहले से कार्यरत 24 उपशिक्षा अधिकारियों के तबादले भी कर दिए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से इस संबंध में अलग से आदेश जारी किए गए हैं शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकासखंड स्तर पर शैक्षिक गतिविधियों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नए अधिकारी अपने निर्धारित ब्लॉकों में जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement